UP में पुलिस थाने से शराब की 486 पेटियां गायब

Summary :

पिछले साल भी तितावी पुलिस थाने के मालखाने से एक अपराधी से जब्त की गई नौ एमएम की पिस्तौल कथित रूप से गायब हो गई थी।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में साल 2017 और 2018 में छापेमारी के दौरान जब्त की गईं शराब की 486 पेटियां पुलिस थाने से गायब हो गई हैं। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। 
थाना प्रभारी (एचएचओ) एस कुमार ने बताया कि बुधवार को तितावी पुलिस थाने के मालखाने से शराब की जब्त पेटियां गायब होने का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि मालखाने के प्रभारी जगबीर सिंह के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच जारी है। 
पिछले साल भी तितावी पुलिस थाने के मालखाने से एक अपराधी से जब्त की गई नौ एमएम की पिस्तौल कथित रूप से गायब हो गई थी। 

Desk Team