पांच को लखनऊ आएंगे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू

Summary :

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू एक दिवसीय दौरे पर पांच अप्रैल को लखनऊ आएंगे। वह पीजीआई में हृदयरोग विशेषज्ञों की कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन करेंगे।

लखनऊ : उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू एक दिवसीय दौरे पर पांच अप्रैल को लखनऊ आएंगे। वह पीजीआई में हृदयरोग विशेषज्ञों की कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी एडीएम प्रोटोकॉल अनिल कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि उपराष्ट्रपति के आगमन से जुड़े कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस प्रशासन सुरक्षा तैयारियों में जुट गया है।

एडीएम प्रोटोकॉल ने बताया कि उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू विशेष विमान से सुबह 8.30 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उनका काफिला शहीद पथ होते हुए सुबह नौ बजे राजभवन पहुंचेगा। सुबह नौ बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक वह राजभवन में रहेंगे। इस दौरान वह आमंत्रित अतिथियों से मुलाकात कर दोपहर का भोजन करेंगे।

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू दोपहर 3.50 बजे पीजीआई परिसर पहुंचेंगे। वह श्रुति सभागार में हृदयरोग चिकित्सकों की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन करेंगे। पीजीआई से उपराष्ट्रपति का काफिला शाम 5.15 बजे एयरपोर्ट रवाना होगा। उपराष्ट्रपति शाम 5.20 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।

Desk Team