उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में तबलीगी जमात से जुडे 54 विदेशी नागरिकों को मंगलवार को जेल भेज दिया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार दिल्ली के निजाम्मुद्दीन के तबलीगी जमात के मरकज में शामिल हुए लोगों पर अपने यात्रा की जानकारी छुपाने पर सख्त कार्यवाई कर रही है।
यह जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक (शहर) विनीत भटनागर ने मंगलवार को बताया कि जेल भेजे गए ये 54 लोग सूडान और इंडोनेशिया से आए हैं। भटनागर ने बताया कि ये लोग पर्यटन वीजा पर भारत आए थे लेकिन ये यहां धार्मिक प्रचार प्रसार में लगे थे।
लखनऊ में पत्रकारों की उनकी इच्छा के अनुसार होगी कोरोना वायरस की जांच
उन्होंने बताया कि इन लोगों पर वीजा पासपोर्ट उल्लंघन सहित विभिन्न आरोपों के चलते भारतीय दंड संहिता की धारा 269, 270, महामारी अधिनियम, विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। भटनागर ने बताया कि कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए ऐहतियात के तौर पर इन लोगों को क्वारंटाइन सेंटर में भेजा गया था जिसकी अवधि पूरी होने पर इन्हें अदालत मे आदेश पर जिला कारागार के करीब बनाई गई अस्थायी जेल में भेजा गया है।


Download Android App
Download iOS App



