देश की राजधानी में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार एहतियात के तौर पर राजधानी में मीडिया कर्मियों का कोविड-19 टेस्ट कराएगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में उनकी सरकार मीडियाकर्मियों की, कोरोना वायरस के संक्रमण का पता लगाने के लिए जांच कराएगी।
देश में कोरोना वायरस से मृतकों की संख्या 590 हुई, अब तक 3251 लोग हुए ठीक
मुंबई में 53 मीडियाकर्मियों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद केजरीवाल ने यह कहा है। उन्होंने दिल्ली में मीडियाकर्मियों की, कोरोना वायरस के संक्रमण का पता लगाने के लिए जांच कराने के आग्रह वाले एक ट्वीट के जवाब में कहा, ‘‘निश्चित तौर पर हम यह करेंगे।’’बहरहाल, केजरीवाल ने इस बारे में कोई ब्यौरा नहीं दिया।


Download Android App
Download iOS App



