70 साल की बुजुर्ग महिला से दरिंदगी, आरोपियों की पिटाई से टूटा वृद्धा का जबड़ा

Summary :

कन्नौज जिले के सदर कोतवाली के मानीमऊ चौकी क्षेत्र में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ गैंगरेप और मारपीट की गई। जिससे बुजुर्ग का जबड़ा टूट गया, इतना ही नहीं आरोपियों ने महिला के प्राइवेट पार्ट पर हमला किया।

उत्तर प्रदेश के कन्नौज से दरिंदगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिले के सदर कोतवाली के मानीमऊ चौकी क्षेत्र में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ गैंगरेप और मारपीट की गई। जिससे बुजुर्ग का जबड़ा टूट गया, इतना ही नहीं आरोपियों ने महिला के प्राइवेट पार्ट पर डंडों से हमला किया। 
घटना के वक़्त वृद्धा अपने घर में सो रही थी। रात को उसका बेटा खेत में गया था, वहीं उसकी बहू और पोता घर में सो रहे थे।गुरुवार की रात कुछ बदमाश वहां पहुंचे और उससे लूटपाट करने लगे। उन्होंने पीड़िता के कान में पहनी बाली को खींचने की कोशिश की। महिला के चीखने पर बदमाशों ने उसके साथ दरिंदगी और मारपीट को अंजाम दिया। 

MP : तीन बेटियों के बाद पैदा हुई एक और बेटी, माता-पिता के साथ मिलकर पति ने ली जान

आशंका जताई जा रही है कि महिला ने आरोपियों को पहचान लिया था इसलिए उसे मारने के इरादे से बेरहमी से पीटा। जिससे उसका जबड़ा टूट गया। आरोपियों ने महिला के निजी अंगों पर हमला किया गया। बदमाश वृद्धा को मरा समझकर भाग निकले। वह रातभर बेहोश पड़ी रही। सुबह जब अंदर से पोता बाहर आया तो दादी को ललूलुहान देखकर चिल्लाने लगा। तब तक वृद्धा का पुत्र भी खेत से वापस आ गया था। 
मां की हालत देखकर वह बदहवास हो गया। जानकारी मिलते ही गांव की भीड़ जमा होने लगी। पीड़िता को नाजुक हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से कानपुर रेफर कर दिया गया है। उधर, एसपी प्रशांत वर्मा दलबल के साथ गांव पहुंचे और परिवार के दूसरे सदस्यों से जानकारी ली। 

Desk Team