उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जनपद में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जनपद के थाना क्षेत्र नवाबगंज के वाजिदपुर में ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे में मारे गए लोगों में तीन महिलाएं, एक बच्चा भी शामिल है।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के पीआओ त्रिलोकी पांडेय ने बताया कि प्रतापगढ़ जनपद नवाबगंज थाना क्षेत्र के वाजिदपुर में ट्रक और स्कॉर्पियो की आमने-सामने की टक्कर हो गयी है, जिसमें 9 लोग मर गये हैं। इनके साथ के एक व्यक्ति को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। ये सभी स्कॉर्पियो में सवार होकर राजस्थान से बिहार जा रहे थे। पुलिस के अनुसार यह लोग बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं।

शवों को स्कॉर्पियो को काटकर बाहर निकाला गया। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ में सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।


Download Android App
Download iOS App



