आदरणीय प्रधानमंत्री जी,
आपकी शुभेच्छाओं और शुभकामनाओं के लिए हृदय की गहराइयों से आभार।आपकी प्रेरणा व कुशल मार्गदर्शन में हम सभी पूर्ण सामर्थ्य के साथ ‘नए भारत, सशक्त भारत’ के निर्माण में योगदान करते रहें, ऐसी प्रभु श्री राम से प्रार्थना करता हूं। https://t.co/mwxFltGNfo
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 5, 2020
मोदी ने मुख्यमंत्री को बधाई संदेश में कहा, “उत्तर प्रदेश के ऊर्जावान और मेहनती मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई। उनके नेतृत्व में राज्य सभी क्षेत्रों में उन्नति के नये सोपान पर पहुंचा है। राज्य के नागरिकों के जीवन में काफी सुधार आया है। उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की ईश्वर से कामना करता हूं।”
आपकी भावपूर्ण शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद आदरणीय रक्षा मंत्री जी,
आदरणीय प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में हम सभी उनके सपनों के भारत को मूर्तरूप प्रदान कर राष्ट्र निर्माण में नए आयाम स्थापित कर सकें, ऐसी प्रभु श्री राम से मेरी प्रार्थना है। https://t.co/qPI5Cvi34x
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 5, 2020
इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं! उन्होंने न केवल एक कर्मठ एवं कुशल प्रशासक के रूप में स्वयं को साबित किया है बल्कि प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने में भी पूरे मनोयोग से लगे हुए है।मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना करता हूं।”
धन्यवाद मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष जी,
सहयोग, सहकार और सहअस्तित्व की भावना के साथ हम सभी अपने देश के विकास, समृद्धि और जन कल्याण के पथ पर अग्रसर रहें, ऐसी परमपिता से प्रार्थना करता हूँ। https://t.co/BVL3gfJ7HD
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 5, 2020
वहीं बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने ट्वीट कर कहा कि “चरैवेति चरैवेति चरैवेति के मंत्र को आत्मसात करते हुए उत्तर प्रदेश के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके कुशल नेतृत्व के कारण प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।”


Download Android App
Download iOS App



