उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई में 15 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बीमार मां को अस्पताल में देखने जाने के दौरान नाबालिग के साथ यह घिनौनी वारदात हुई। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने बताया, ‘‘पीड़िता के पिता ने तहरीर दी कि गत 15 अक्टूबर की रात लगभग 12 बजे वह अपनी पत्नी के बीमार होने पर उसे अस्पताल लेकर चले गये। इसके बाद उसकी पुत्री भी घर से अस्पताल के लिए निकल पड़ी। जैसे ही उनकी पुत्री राजेंद्र नगर के पीछे वन विभाग की ओर पहुंची तो दो युवकों ने उसका पीछा करके उसे दबोच लिया और उससे सामूहिक बलात्कार किया।’’
UP : बाराबंकी में दलित लड़की से गैंगरेप का एक आरोपी गिरफ्तार, कबूल किया गुनाह
उन्होंने बताया, सुबह उसने घर वालों को इस घटना के बारे में बताया तो इसके बाद पुलिस को तहरीर दी गई।’’ उन्होंने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़ित छात्रा को चिकित्सा जांच के लिए भेजा और इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।


Download Android App
Download iOS App



