उत्तर प्रदेश के कानपुर में 6 साल की मासूम बच्ची की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं हत्यारा बच्ची के दोनों फेफड़े तक निकालकर ले गया। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
घाटमपुर क्षेत्र के भदरस गांव में यह वारदात हुई है। ग्रामीण करन संखवार की 6 साल की बेटी की निर्मम तरीके से हत्या की गई है। रविवार सुबह बच्ची का शव निर्वस्त्र अवस्था में गांव के पास मिला है। दिवाली के दिन इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने शव की दशा देख बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका से इनकार नहीं किया है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही घटना का विस्तृत खुलासा हो सकेगा।
इससे पहले बांदा में सात वर्षीय एक बच्चे की कुएं में फेंककर हत्या करने का मामला सामने आया था। इस मामले में मृतक बच्चे की मां के प्रेमी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार की शाम शहर कोतवाली क्षेत्र के निम्नीपार मोहल्ले की कांशीराम कॉलोनी के नजदीक कुएं से महिला ममता रैकवार के बेटे करन का शव बरामद किया गया था।


Download Android App
Download iOS App



