उत्तर प्रदेश के बरेली के थाना इज्जत नगर क्षेत्र में मंगलवार सुबह कमरे में सो रही छात्रा पर किसी ने तेजाब फेंक दिया, जिससे वह और उसका भाई झुलस गया। पुलिस ने बताया कि दोनों को गंभीर हालत में शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामला दर्ज करने के बाद दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी छात्रा को पहले से जानते थे और उनसे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक (नगर) राहुल भाटी ने बताया कि इज्जत नगर की एक कॉलोनी में रात तीन बजे 22 वर्षीय छात्रा और उसका 17 वर्षीय भाई अपने कमरे में सो रहे थे। पीड़ितों के बयान के मुताबिक उनपर किसी व्यक्ति ने तेजाब फेंका और फरार हो गया, सुबह पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी पहले से छात्रा को जानते थे और उनसे पूछताछ की जा रही है। भाटी ने बताया कि छात्रा मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही है, जबकि भाई 11वीं कक्षा में पढ़ता है।


Download Android App
Download iOS App



