श्रावण मेले की तैयारियों पर प्रशासन अलर्ट, डीएम अस्मिता लाल और एसपी सूरज कुमार राय ने किया पुरा महादेव का निरीक्षण

Summary :

जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने कहा कि श्रावण मेले में लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए हर व्यवस्था को बेहतर और व्यवस्थित बनाया जाए। वहीं एसपी सूरज कुमार राय ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने, संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।

Shravan Mela preparations Baghpat

Shravan Mela preparations Baghpat : आगामी श्रावण मास मेला-2026 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। गुरुवार को जिलाधिकारी अस्मिता लाल एवं पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने प्रसिद्ध पुरा महादेव मंदिर परिसर और पार्किंग स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

अधिकारियों को निर्देश

Shravan Mela preparations Baghpat

निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, साफ-सफाई, पेयजल, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था तथा आपातकालीन सुविधाओं की गहन समीक्षा की गई। डीएम और एसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले के दौरान किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं।

व्यवस्था को बेहतर बनाने को कहा

Shravan Mela preparations Baghpat

जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने कहा कि श्रावण मेले में लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए हर व्यवस्था को बेहतर और व्यवस्थित बनाया जाए। वहीं एसपी सूरज कुमार राय ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने, संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।

प्रशासन का लक्ष्य है कि श्रावण मेला-2026 श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न होने पाए।

यह भी पढ़ें – Baghpat News: बड़ौत–फुगाना सर्विस रोड पर श्रेय की जंग, दस्तावेजों से सामने आई पूरी सच्चाई

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।