UP में एक बार फिर चली ट्रांसफर रेल, 46 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट

Summary :

Administrative Reshuffle UP: उत्तर प्रदेश में सरकार ने एक बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है जिसमें 46 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसके तहत प्रमुख जिलों में डीएम, मंडलायुक्त, सचिवालय पदों में बड़े बदलाव किए गए हैं। इस दौरान रामपुर से अजय कुमार द्विवेदी को रामपुर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कौशांबी से मधुसू दन हुल्गी को जिलाधिकारी की जिम्मेदारी से हटाकर विशेष सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) बनाया गया है। वहीं कृतिका ज्योत्सना को बस्ती का डीएम नियुक्त किया गया है। वहीं, रवीश गुप्ता को डीएम बस्ती से हटाकर मंडलायुक्त (पश्चिमांचल), मेरठ बनाया गया…

Administrative Reshuffle UP: उत्तर प्रदेश में सरकार ने एक बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है जिसमें 46 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसके तहत प्रमुख जिलों में डीएम, मंडलायुक्त, सचिवालय पदों में बड़े बदलाव किए गए हैं। इस दौरान रामपुर से अजय कुमार द्विवेदी को रामपुर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कौशांबी से मधुसू दन हुल्गी को जिलाधिकारी की जिम्मेदारी से हटाकर विशेष सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) बनाया गया है।

वहीं कृतिका ज्योत्सना को बस्ती का डीएम नियुक्त किया गया है। वहीं, रवीश गुप्ता को डीएम बस्ती से हटाकर मंडलायुक्त (पश्चिमांचल), मेरठ बनाया गया है। इसके अलावा हाथरस से राहुल पांडे को विशेष सचिव, राज्य कर बनाया गया और अतुल वत्स को हाथरस का नया डीएम बनाया गया है।

Administrative Reshuffle UP
Administrative Reshuffle UP, credit (S-M)

Administrative Reshuffle UP: अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियां

विंध्याचल मंडल से  राजेश कुमार को विंध्याचल मंडल का कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वहीं प्रखर सिंह को सीडीओ (वाराणसी) बनाया गया है। वहीं वंदिता श्रीवास्तव को सीडीओ कुशीनगर बनाया गया। धनलक्ष्मी को डीजी (मत्स्य) बनाया गया है। पूर्ण वोहरा को वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बनाया गया।

हिमांशु नागपाल को वाराणसी का नगर आयुक्त बनाया गया है। सीतापुर से राजा गणपति आर को सीतापुर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं गाजियाबाद विकास प्राधिकरण: रामपुर के सीडीओ नंद किशोर कलाल को यहां उपाध्यक्ष बनाया गया है।

Administrative Reshuffle UP
Administrative Reshuffle UP, credit (S-M)

UP News: अन्य प्रमुख नियुक्तियां

बाल कृष्ण त्रिपाठी (पूर्व विंध्याचल कमिश्नर) को सचिवालय सामान्य प्रशासन बनाया गया। इसके साथ ही अभिषेक आनंद (पूर्व सीतापुर डीएम) को विशेष सचिव आबकारी नियुक्त किया गया। वहीं भानुचंद्र गोस्वामी को मेरठ मंडल का कमिश्नर बनाया गया है। डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोदा को सचिव, राजस्व विभाग व चकबंदी आयुक्त बनाया गया। वहीं डॉ. रुपेश कुमार को मंडलायुक्त सहारनपुर बनाया गया।

UP News Today: निगम-विभागीय स्तर पर बदलाव

मयूर माहेश्वरी को उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम एवं उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड का प्रबंध निदेशक बनाया गया। विजय किरण आनंद को वर्तमान पद के साथ साथ मुख्य कार्यपालक अधिकारी (उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण) प्रभारी एनआरआई सेल तथा मुख्य कार्यपालक अधिकारी ली-डर का अतिरिक्त प्रभार मिला है। वहीं अमनदीप डुली को अपर आयुक्त मनरेगा बनाया गया।

ईशा दुहान को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ नियुक्त किया गया। कुमार विनीत को विशेष सचिव युवा कल्याण एवं खेल विभाग, शिव शरणप्पा जीएन. को जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर एवं पुलकित गर्ग को जिला अधिकारी चित्रकूट बनाया गया।

यह भी पढ़ें: यूपी : सहारनपुर की टायर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, हादसे में दो मजदूरों की मौत

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।