कृषि कानूनों की वापसी के बाद किसानों का आंदोलन समझ से परे: वीके सिंह

Summary :

केंद्रीय परिवहन व सड़क राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने मंगलवार को पीडब्लूडी डाक बंगले में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि कानूनों को वास लेपने की घोषणा किसानों का सम्मान रखते हुए की है।

केंद्रीय परिवहन व सड़क राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने मंगलवार को पीडब्लूडी डाक बंगले में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि कानूनों को वास लेपने की घोषणा किसानों का सम्मान रखते हुए की है। सरकार में कोई कानून वापस पहली बार लिया गया है। अब भी किसानों का आंदोलन जारी रखना समझ से परे है। किसानों को अपनी साख बचाने के लिए विचार करना चाहिए।
उन्होंने दावा किया कि भाजपा के शासनकाल में जितने विकास कार्य हुए हैं, उतने पहले कभी नहीं हुए।सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा कर किसानों का सम्मान रखा है और सरकार में कोई कानून पहली बार वापस लिया गया है, लेकिन इसके बावजूद किसानों का आंदोलन जारी रखना समझ से परे है।
पूर्व थलसेना प्रमुख ने कहा कि अक्षरधाम से बागपत तक ‘एलवेटिड रोड’ बनने से लोगों का सफर सुगम होगा। उन्होंने कहा कि ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और ग्रीन एक्सप्रेसवे बनने के बाद दिल्ली से देहरादून मात्र ढाई घंटे में पहुंचा जा सकेगा।

Desk Team