भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत ने बुधवार को कहा कि उनका संगठन केंद्र की नई सैन्य भर्ती योजना ‘अग्निपथ’ के खिलाफ सात अगस्त से अभियान शुरू करेगा।
केंद्र उत्तर प्रदेश सरकार के साथ लड़ाई अभी शुरू होना बाकी है – टिकैत
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के टिकरी इलाके में किसानों की एक सभा को संबोधित करते हुए टिकैत ने कहा कि इस मुद्दे पर ‘‘केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के साथ लड़ाई’’ अभी शुरू होना बाकी है।बीकेयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा, ‘‘अग्निपथ योजना के खिलाफ अभियान सात अगस्त से शुरू होगा और वह एक सप्ताह से अधिक समय तक चलेगा।’’टिकैत ने भूमि अधिग्रहण, बिजली शुल्क और गन्ना बकाया से संबंधित मुद्दे भी जोर-शोर से उठाये।


Download Android App
Download iOS App



