उत्तर प्रदेश के आगरा में नकली मोबिल ऑयल बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। यहां कई नामचीन कंपनियों के नाम पर बाजार में नकली मोबिल ऑयल खपाया जा रहा था। आगरा पुलिस ने इस मामले में 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
खंदौली पुलिस ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बुधवार को फैक्ट्री पर छापा मारा। छापेमारी में पुलिस ने बड़ी मात्रा में नकली मोबिल आयल व कई उपकरण भी बरामद किए हैं। यहां तैयार हजारों लीटर नकली मोबिल ऑयल को नामचीन कंपनियों के नाम से बाजार में बेका जा रहा था।
चित्रकूट : अवैध खनन पर दबिश देने गई पुलिस पर ग्रामीणों का हमला, 11 लोग गिरफ्तार
थाना खंदौली के निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर पता लगा कि यह फैक्ट्री फरार आरोपी शारिक संचालित करता है। पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में नकली मोबिल ऑयल भी बरामद किया है। उन्होंने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस मामले में कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



