अजान विवाद की यूपी में दस्तक, सपा नेत्री के विवादित बोल, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

Summary :

महाराष्ट्र में लाउड़स्पीकर विवाद में बखेडे होने के बाद इस विवाद की यूपी में दस्तक हो गई हैं। अलीगढ़ की सपा नेत्री ने सोशल मीडीया पर विवादित बोल बोलते हुए मंदिर के सामने बैठकर कुरान पढ़ने की धमकी दी हैं।

महाराष्ट्र में लाउड़स्पीकर विवाद में बखेडे होने के बाद इस विवाद की यूपी में दस्तक हो गई हैं। अलीगढ़ की सपा नेत्री ने सोशल मीडीया पर विवादित बोल बोलते हुए मंदिर के सामने बैठकर कुरान पढ़ने की धमकी दी हैं। धमकी देते हुए कहा कि मुस्लिमों को छेड़ने की कोशिश न की जाए। अगर मस्जिदों के सामने हनुमान चालीसा पढ़ी गई तो हम भी मंदिरों के सामने बैठकर कुरान का पाठ करेंगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर इन पर मुकदमा दर्ज हो गया है।
हिंदूवादियों ने लाउड़स्पीकर उतरवाने की कोशिश कि तो महिलाए सड़क पर उतरकर प्रर्दशन करेंगी 
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सपा महानगर अध्यक्ष रूबीना ने कहा कि मस्जिदों और मंदिरों पर बहुत पहले से लाउडस्पीकर लगे हुए हैं। रमजान के पवित्र महीने में हमें अपनी धार्मिक गतिविधियां करने दें। जिस तरह से उसमें अड़ंगा लगाया जा रहा है गलत है। सपा महिला सभा की महानगर अध्यक्ष रुबिना खानम ने चेतावनी देते हुए कहा कि हिंदूवादियों ने अगर मुस्लिम धर्म को टारगेट कर मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर उतरवाने की कोशिश की तो सैकड़ों महिलाएं प्रदर्शन करेंगी। कहा कि अराजकतत्व कहते हैं कि लाउडस्पीकर उतार दें नहीं तो हम हनुमान चालीसा पढ़ेंगे।
लाउड़स्पीकर उतरवाने का काम किया तो महिलाए मंदिर के सामने बैठकर कुरान पढेंगी – 
रुबीना ने कहा कि अगर मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतारने का काम किया गया तो मंदिरों के सामने सैकड़ों मुस्लिम महिलाएं कुरान बैठकर पढ़ेंगी। हम ये काम शांतिपूर्ण तरीके से करेंगे। हमारा आचरण आप जैसा नहीं है। आपको समझाना चाहती हूं कि अपने धर्म का पालन करें। सबकी आस्था का सम्मान करें।
रुबीना खानम ने कहा कि रमजान के पवित्र महीने में आप अड़ंगा लगा रहे हैं। हम हमेशा से ही धर्म के काम करते आ रहे हैं। हमेशा से ही मस्जिदों में लाउडस्पीकर लगे हैं। इसलिए आप अपने धर्म का पालन करो और हम अपने धर्म का करने दो।
अमल में लाए जायेंगी विधिक कार्रवाई 
उधर, क्षेत्राधिकारी स्वेताभ पाण्डेय ने कहा कहा कि एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक समुदाय विशेष को लेकर आपत्ति जनक टिप्पणी की गई है। जिस पर अभियोग दर्ज किया गया। सारे साक्ष्य संकलित कर विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
गौरतलब है कि अलीगढ़ में हिंदूवादी संगठनों ने 21 चौराहों पर लाउडस्पीकर लगाकर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया है। इससे पहले वाराणसी में भी अजान के समय लाउडस्पीकर लगाकर हनुमान चालीसा पाठ की धमकी दी गई थी।
 

Desk Team