उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अपराध से मुक्ति दिलाने का वादा करने वाली उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया पर ही कई मुकदमे दर्ज है।
जी आई सी मैदान में बुधवार को एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुये अखिलेश ने कहा, ”सपा-बसपा-रालोद का महागठबंधन उत्तर प्रदेश में किसानों, नौजवानो का गठबंधन हैं। एक बार नेताजी (मुलायम सिंह यादव) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) संस्थापक कांशीराम ने गठबंधन किया था। उन्ही के नक्शेकदम पर अब हमने गठबंधन किया। हमें दो कदम पीछे भी हटना पड़ा तो भी गठबंधन रहेगा। देश की सबसे बड़ी जीतो में मैनपुरी से नेताजी की जीत होगी। आज गठबंधन से लोग घबराए हुए हैं।”
गठबंधन पूरी करेगा नये प्रधानमंत्री की तलाश : अखिलेश यादव
उन्होने कहा ”एटा विकास में पीछे छूट गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 के लोकसभा चुनाव में एटा आये थे तो कह गए थे कि जो अपराधी होगा उस जेल भेज देंगे। यहाँ तो मुखिया पर भी मुकदमे हैं।” अखिलेश यादव ने कहा कि बेरोजगारी दूर करने का वादा कर केंद्र की सत्ता में आई भाजपा सरकार के कार्यकाल में किसी को भी नौकरी नही मिली जबकि महिलाओं को बिना भेद भाव के मिलने वाली समाजवादी पेंशन छीन ली गई। सपा सरकार ने सभी शिक्षा मित्रों को समायोजित किया था।
उन्होने कहा कि गठबंधन की जीत से ही उत्तर प्रदेश और देश का भविष्य संवर सकता है। यदि गठबंधन सरकार सत्ता में आती है तो रिक्त पदों को भरने के साथ ही नौकरी के लिये विशेष प्रावधान किये जायेंगे। सपा सामाजिक न्याय से महा परिवर्तन चाहती हैं।


Download Android App
Download iOS App




