ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की। पटनायक ने ओडिशा के लोगों की ओर से अपनी शुभकामनाएं दीं और प्रार्थना करते हुए कहा, ”दुनिया को उनकी जरूरत है।”
पटनायक ने ट्वीट किया, ”ओडिशा के लोगों की ओर से मैं दलाई लामा के शीघ्र स्वस्थ होने और उनकी लंबी आयु की कामना करता हूं और इसके लिए प्रार्थना करता हूं। चिंतित हूं कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुनिया को उनकी आवश्यकता है।”
बता दें कि 83 वर्षीय दलाई लामा को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद मंगलवार को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई गई है।


Download Android App
Download iOS App



