बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने बुधवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी की तरफ से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के लिए नरेंद्र मोदी ही सबसे प्रभावी एवं उपयुक्त उम्मीदवार हैं और उनका कोई विकल्प नहीं है। राम माधव ने यहां पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान यह बात कही।
दक्षिण बेंगलुरु लोक सभा सीट से पार्टी उम्मीदवार तेजस्वी सूर्य चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने कहा,‘‘ चंद्रबाबू नायडू, ममता बनर्जी और शरद पवार जैसे नेता प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं लेकिन इनमें से कोई भी पीएम मोदी जैसे योज्ञ नेता के सामने कहीं नहीं टिकता।’’ उन्होंने दावा किया कि आम चुनाव का नतीजा छह सप्ताह पहले ही घोषित हो चुका है और लोगों ने पीएम मोदी को इस बार भी प्रधानमंत्री बनाने का फैसला किया है।
लोकसभा चुनाव बीजेपी को सत्ता से बाहर करने का अभियान होगा : ममता बनर्जी
इसी तरह सूर्य की भी चुनाव में जीत तय है। प्राय: ऐसा होता है कि चुनाव में विरोधी दलों के पक्ष में लहर होती है लेकिन सत्तारुढ़ होने के बावजूद बीजेपी की ऐसी मजबूत लहर है कि उसकी जीत बहुत आसान हो गयी है। राम माधव ने कहा,‘‘मोदी फैक्टर के कारण बीजेपी नीत गठबंधन सरकार के पांच साल के कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार का एक भी मामला सामने नहीं आया।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भ्रष्ट नहीं थे लेकिन उनकी पूरी शासन-व्यवस्था भ्रष्टाचार के दल-दल में फंसी हुई थी। पीएम मोदी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार मुक्त शासन रहा है।’’ उन्होंने सवाल किया,‘‘ जिस देश ने पिछले पांच साल में सकारात्मक बदलाव देखा हो,उस देश में पीएम मोदी से बेहतर प्रधानमंत्री भला कौन हो सकता है?।


Download Android App
Download iOS App




