उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए बिजनौर मे गुरूवार को बिजनौर नुमाइश ग्राउंड पर जनसभा को संबोधित करते हुए समजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि आंदोलन में जो 700 किसान शहीद हुए हैं, उनकी पार्टी और रालोद गठबंधन ने तय किया है कि सरकार आने पर इन किसानों की याद में स्मारक बनाएंगे। शहीद किसान परिवारों को 25 लाख रुपये की मदद देने की घोषणा भी की गई। किसानों के भुगतान की समस्या दूर करने को फारमर्स क्रॉप्स फंड बनाएंगे।
अखिलेश ने कोरोना को लेकर किया योगी पर तंज
अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार को कोरोना महामारी पर सरकार को घेरते हुए कहा कि पहली लहर में हजारों मजदूरों को बेबस गुजरात व महाराष्ट्र से पैदल आने के लिए अनाथ छोड़ दिया। दूसरी लहर में माहमारी ज्यादा आई तो दवाइयां, ऑक्सीजन सरकार उपलब्ध नहीं करा पाई। लोगों ने वो तस्वीरें देखी हैं कि मां गंगा में हजारों लाशें बहती दिखाई दी थीं।
BJP सरकार ने किसानों को बताया आतंकवादी
अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों को आंदोलन करना पड़ा जब 3 काले कृषि कानून बनाए। सरकार ने किसानों को आतंकवादी, मवाली व खालिस्तानी तक बताया। किसान झुका नहीं और तीनों काले कानून वापस लेने पड़े। उन्होंने किसानों को गन्ना भुगतान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सरकार आने पर न सिर्फ 15 दिन में भुगतान कराएंगे, बल्कि किसी आपात स्थिति के लिए फारमर्स क्रॉप्स फंड की स्थापना रहेगी।
जयंत चौधरी बोले- बाबा ने किसानों को कुछ नहीं दिया
रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने नुमाइश ग्राउंड में जनसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों को इनके झूठ का पदार्फाश करना चाहिए। सरकार बनने पर उन्होंने 14 दिन में गन्ना भुगतान देने का वादा किया। बिलाई चीनी मिल का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि बीते हुए बर्ष का अभी तक किसानों को भुगतान नहीं किया है। बाबा ने किसानों को कुछ नहीं दिया।


Download Android App
Download iOS App



