समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन विवादित कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग करते हुए कहा कि यदि ये कानून लागू हो गए तो हो सकता है भविष्य में किसानों से खेत और जमीन भी छिन जाएं। वहीं लखीमपुर खीरी की घटना की निंदा करते हुए सपा प्रमुख ने बीजेपी पर हमला किया।
अखिलेश यादव ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कहा कि ये 3 कानून अगर लागू हो गए तो हो सकता है भविष्य में किसानों से खेत और जमीन भी छिन जाएं। ये कानून खत्म हों। लखीमपुर की घटना की निंदा करते हुए सपा प्रमुख ने कहा, अंग्रेजों ने भी इतना जुल्म और अन्याय नहीं किया होगा जितना बीजेपी सरकार में किसानों पर अन्याय हो रहा है।
लखीमपुर हिंसा पर सियासत तेज, राउत बोले- विपक्ष को एकजुट होने की जरूरत, राहुल से करूंगा मुलाकात
उन्होंने कहा कि हमें विश्वास नहीं है कि बीजेपी सरकार दोषियों को न्याय के कटघरे में खड़ा करेगी। हम किसानों से इस सरकार को सत्ता से बाहर करने की अपील करते हैं। जो लोग मौके पर थे सभी ने गृहराज्य मंत्री के बेटे पर उंगली उठाई है। जबतक वे गृहराज्य मंत्री हैं कैसे संभव है कि पुलिस उनके घर में घुस जाएगी इसलिए वे इस्तीफा दें।
दरअसल, रविवार को लखीमपुर खीरी में हुए बवाल में चार किसानों समेत आठ की मौत हो गई। घटना को लेकर केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष पर किसानों पर गाड़ी चढ़ाए जाने का गंभीर आरोप लगा है। घटना के बाद विपक्षी दल लगातार प्रदेश की बीजेपी सरकार पर हमलावर हैं।


Download Android App
Download iOS App



