मल्लिकार्जुन खड़गे के जन्मदिन पर अखिलेश यादव ने दी बधाई, क्या बढ़ रही है विपक्ष की एकता ?

Summary :

2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए विपक्ष एक जुट हो गया है। जिससे कुछ दिनों से देश की राजनीती में जबरदस्त सियासत देखने को मिल रही है।

2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए विपक्ष एक जुट हो गया है। जिससे कुछ दिनों से देश की राजनीती में जबरदस्त सियासत देखने को मिल रही है। इस बार लोकसभा चुनाव में ‘NDA’ बनाम ‘INDIA’ देखने को मिलेगा। विपक्ष द्वारा बनाए गए गठबंधन में 26 दल शामिल है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनकी एक तस्वीर शेयर की है। 
अखिलेश यादव ने मल्लिकार्जुन खड़गे को जन्मदिन पर बधाई देते हुए ट्वीट किया और उनकी एक तस्वीर शेयर करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी को जन्मदिन के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएँ। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना करते हैं।’ 

आपको बता दें, भाजपा को हराने के लिए विपक्षी दल लगातार बैठके कर रहे है। अभी तक  दो बैठक भी हो चुकी हैं। पहली बैठक बिहार की राजधानी पटना में हुई थी वहीं दूसरी बैठक कर्नाटक के बेंगलुरू में बुलाई गई थी। बेंगलुरू में हुई बैठक में विपक्ष के 26 दलों ने हिस्सा लिया था। 
किस पार्टी का लहराएगा झंडा ?
बेंगलुरू बैठक में एक अहम् कदम भी उठाया गया था जिसमे नए गठबंधन का नाम भी तय कर लिया गया है। विपक्षी दलो ने नए गठबंधन को ‘INDIA’ नाम दिया है। जिसकी फुल फॉर्म है ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्ल्युसिव एलायंस’ इसका मतलब है  भारतीय राष्ट्रीय विकासवादी समावेशी गठबंधन। वहीं दूसरी ओर विरोधी दलों को जवाब देने के लिए भाजपा ने भी उसी दिन शाम को एनडीए की बैठक बुलाई थी, जिसमें 38 दलों ने हिस्सा लिया। अब देखना ये होगा होगा की किस पार्टी का झंडा लहराएगा। 

Desk Team