लखनऊ में समाजवादी पार्टी और बीजेपी के बीच तकरार बढ़ती जा रही है। वो इसलिए क्योंकि योगी सरकार ने अखिलेश यादव के आईटी सेल के हेड को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय पहुंचे इस दौरान का एक वीडियो खुब वायरल हो रहा है। ये वीडियो लखनऊ पुलिस मुख्यालय का है।
चाय पीने को लेकर भड़के अखिलेश
जैसा कि आप ने देखा कि जब पुलिस ने चाय पीने की बात कही तो। इसका जवाब देते हुए सपा प्रमुख ने कहा हम अपनी चाय पिएंगे या बाहर की चाय पिएंगे, कहीं पुलिस चाय में जहर मिलाकर दे दे तो। अखिलेश यादव वीडियो में कह रहे हैं।वहां से आ जाएगी आप नहीं बनाईए। इसके बाद सपा प्रमुख किसी को इशारा करते हुए कहते हैं। अगर कोई दुकान खुल गई हो तो चाय लेते आएं। यहां की चाय नहीं पीएंगे हम बाहर की नहीं पीएंगे। मुझे पुलिस की चाय पर भरोसा नहीं है। मैं अपनी चाय मंगा लूंगा तब पी लूंगा नहीं तो मैं चाय नहीं पियूंगा। कहीं जहर दे दोगे तो
आईटी सेल के हैड मनीष जगनअग्रवाल गिरफ्तार
बता दें लखनऊ पुलिस ने सपा मीडिया सेल ट्विटर हैंडल के हेड मनीष जगन अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया जिसके बाद अखिलेश यादव खुद पुलिस मुख्यालय पहुंच गए।वहीं ये पूरी घटना हुई। मनीष जगन अग्रवाल को सपा मीडिया सेल के ट्विटर हैंडल पर दर्ज हुई एफआईआर के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ लखनऊ में तीन एफआईआर दर्ज की गई थी। ये शिकायत अभद्र टिप्पणी की जाने के मामले में दर्ज की गई है। वहीं अखिलेश यादव के पुलिस मुख्यालय पहुंचने का वीडियो सपा ने भी शेयर किया है।


Download Android App
Download iOS App



