उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में साइको किलर के छिपे होने की वजह से दशहत का माहौल बना हुआ है। बता दें कि यह साइको किलर बुजुर्ग महिलाओं को टारगेट कर उनकी हत्या कर रहा है। पुलिस की 6 टीमें किलर की तलाश में जुटी हुई है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी की फोटो वायरल कर लोगों से उसे पकड़वाने की अपील भी की है।
पुलिस मामले में कर रही है जांच
यह साइको किलर अब तक तीन हत्याएं कर चुका है। किलर की तलाश कर रही पुलिस को अभी तक उसे पकड़ने में कोई सफलता नहीं मिली है।इस मामले को लेकर बाराबंकी पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि वो किलर बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाता और उसके बाद उनकी हत्या कर देता है। महिलाओं की हत्या करने से पहले उनका बलात्कार भी किया जाता है।
दरअसल, इस तरह की पहली घटना 5 दिसंबर 2022 को अयोध्या जिले में हुई थी। जहां पर 60 साल की महिला किसी काम से घर से निकली थी। शाम तक नहीं लौटने पर परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद तलाशी शुरू की गई। महिला का शव एक दिन बाद 6 दिसंबर को मिला। महिला का शव सुनसान जगह पर मिला था और उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था।
17 दिसंबर 2022 को दूसरी घटना का शिकार हुई थी 62 साल की महिला जिनका शव भी इसी तरह से मिला था। शव पर कोई कपड़ा नहीं था। महिला के चेहरे और सिर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने बताया था कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला है कि महिला के साथ बलात्कार किया गया था और गला दबाकर उसकी हत्या की गई थी।
ऐसे ही 30 दिसंबर को 55 वर्षीय महिला की लाश रामसनेहीघाट कोतवाली से 3 किमी दूर ठेठरहा गांव में मिली थी। अधिकारियों ने कहा कि हत्या का पैटर्न समान था। पुलिस ने आरोपी की फोटो पहले ही इंटरनेट पर वायरल कर दी है। बाराबंकी और आस-पास के थानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि हत्या से पहले महिला के साथ दुष्कर्म भी किया गया था या नहीं। फिलहाल पुलिस बाराबंकी मामले में जांच कर रही है।इसके साथ ही सभी को सतर्क रहने को कहा गया है।


Download Android App
Download iOS App



