उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को देश के विभिन्न हवाई अड्डों पर लोगों में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की जांच पर सवाल उठाए हैं। विपक्ष लगातार केंद्र की ओर से कोरोना के खिलाफ उठाए गए कदमों पर सवाल खड़े कर रहा है।
यादव ने ट्वीट किया,‘‘दावा है कि जब कोरोना वायरस के मामले नहीं थे तब ही विभिन्न हवाई अड्डों पर स्क्रीनिंग शुरू कर दी गयी थी लेकिन सवाल ये है कि वह कितनी गंभीर और सार्थक रही। अगर यह सच है तो फिर ये बताया जाए कि कोरोना हमारे देश में पहले पहल कैसे आया। जब सार्थक काम होंगे, तब ही सच में देश का भला होगा।’’
दावा है कि जब कोरोना के केस नहीं थे तब ही विभिन्न एअरपोर्ट्स पर स्क्रीनिंग शुरू कर दी गयी थी लेकिन सवाल ये है कि वो कितनी गंभीर और सार्थक रही. अगर ये सच है तो फिर ये बताया जाए कि कोरोना हमारे देश में पहले पहल कैसे आया.
जब सार्थक काम होंगे, तब ही सच में देश का भला होगा.
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 14, 2020
बता दें कि मंगलवार तक देश में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 10000 के पार जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को भारत में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,363 तक पहुंच गई है वहीं अब तक 339 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 1211 और मौत के 31 नए मामले सामने आए हैं।


Download Android App
Download iOS App



