शाहरुख खान एक बार फिर कोरोना से जंग में आगे आए,इस बार की कुछ हट कर मदद

Summary :

कोरोना वायरस के चलते दुनियाभर में तबाही वाला माहौल पैदा हो गया है। भारत में कोरोना से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 10,363 जा पहुंचा है

कोरोना वायरस के चलते दुनियाभर में तबाही वाला माहौल पैदा हो गया है। भारत में कोरोना से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 10,363 जा पहुंचा है,जबकि इस खातरनाक वायरस से मरने वालों की संख्या 339 हो गई है। अब कोरोना देश भर में अपने तेजी से पैर पसारते हुए दिख रहा है और रोजाना कई लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। 
अब इस मुश्किल वक्त में खेल जगत से लेकर बॉलीवुड स्टार्स और अन्य सभी लोग जरूरतमंदों और गरीब लोगों की मदद करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। इनमें से एक बॉलीवुड किंग शाहरुख खान भी हैं जो लगातार अपनी ओर से लोगों की मदद करने में जुटे हुए हैं। 
बता दें कि हाल ही में महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया है कि शाहरुख खान ने सरकार की सहायता करते हुए उन्हें 25 हजार PPE किट उपलब्ध करवाई है। इस पर शाहरुख खान ने स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें ट्वीट करके जवाब दिया साथ ही उनका आभार भी जताया है। 
राजेश टोपे ने शाहरुख खान और उनके मीर फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए ट्वीट करके कहा 25 हजार PPE किट के लिए आपके योगदान के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया शाहरुख खान। क्योंकि आपके द्वारा दी गई ये किट कोविड-19 के खिलाफ हमारी लड़ाई में मदद करेगी साथ ही इससे चिकित्सकों की सुरक्षा करने में भी हमें काफी आसानी मिल पाएगी। 

इस ट्वीट पर शाहरुख ने रिप्लाई करते हुए लिखा, ‘किट के स्रोत में आपकी सभी मदद के लिए धन्यवाद। हम सभी इस प्रयास में हैं कि हम अपनी और मानवता की रक्षा कर सकें। सेवा करके खुशी हुई। आपका परिवार और टीम सुरक्षित और स्वस्थ रहे।

शाहरुख खान ने पीएम केयर्स फंड और महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक मदद के अलावा भी पर्सनल प्रोटेक्टिव किट, एक महीने तक मुंबई के 5,500 परिवारों को खाना और जरूरत का सामान,वहीं मजूदरों को खाना बटंवाने का एलान किया है। 
इन सभी चीज़ों से हटकर एक्टर ने कहा वो कोरोना के खिलाफ जागरूकता फैलाने में भी सहायता करेंगे। अब फैंस उनके इस तरह के नेक काम की तारीफ कर रहे हैं।

Desk Team