समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश राज्य को बहुत नुकसान पहुंचाया है, जहां की राजधानी लखनऊ है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने न सिर्फ लोगों के मिलजुल कर रहने के तरीके को बर्बाद कर दिया है बल्कि महत्वपूर्ण परियोजनाओं को पूरा करना भी मुश्किल कर दिया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शनिवार को अपने बयान में कहा कि समाजवादी सरकार के समय इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार के साथ सुंदरीकरण के जो काम हुए थे, उन्हें भी भाजपा सरकार ने चौपट कर दिया। इन लोगों ने कई महानगरों को स्मार्ट सिटी बनाने का जो वादा किया था, वह वादा भी झूठा निकला।
जगह-जगह गड्ढे की भरमार है
उन्होंने कहा किभारत सरकार के मानकों पर खुद राजधानी लखनऊ ही पिछड़ती गई है। स्वच्छ भारत मिशन हो या शिक्षा-स्वास्थ्य की योजनाएं, सबमें प्रदेश फिसड्डी हो गया है। ‘नल से जल‘ का शोर है पर शहर के तमाम घरों में गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न शहरों में रोज लाखों मन कूड़ा निकलता है। इसके निस्तारण की कोई सुनियोजित व्यवस्था नहीं हो पाई है। पैसों की बंदरबांट का ही केवल खेल चल रहा है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर जगह-जगह गड्ढे की भरमार है। गड्ढा होने से लोग सड़क हादसों का शिकार हो रहे हैं। हर तरफ यही शिकायत है। सड़क दुर्घटना में आये दिन लोगों की मौतें हो रही है। नई बनी सड़कें भी भ्रष्टाचार और बरसात के कारण उखड़ रही हैं। तमाम क्षेत्रों में जलभराव से लोग परेशान हैं।
निर्देशों का पालन भी नहीं हो रहा है
अखिलेश ने कहा कि गड्ढा भरने की कई तारीखें घोषित हो चुकी हैं परंतु आज तक सिर्फ बयान ही जारी हुए हैं। महानगरों में ट्रैफिक नियंत्रण के निर्देशों का पालन भी नहीं हो रहा है। हर दिन लगने वाले जाम से शहर की यातायात व्यवस्था अस्त-व्यस्त होती जा रही है। बच्चे, बूढ़े, जवान, महिलाएं सभी जाम की समस्या से परेशान है। एंबुलेंस घंटों जाम के कारण फंसी रहती है, जिसके कारण मरीजों की मौतें तक हो जाती है।


Download Android App
Download iOS App



