दिल्ली के प्रगति मैदान में जी – 20 शिखर सम्मलेन जारी है। सम्मलेन के प्रथम दिवस पर नई दिल्ली जी 20 साझा घोषणापत्र को मंजूरी दी गई। समिट के दूसरे सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस विषय में घोषणा करते हुए जी 20 शेरपाओ ,मंत्रियो और सभी अधिकारियो को धन्यवाद दिया।
जी-20 लीडर समिट के डिक्लेरेशन पर सहमति
पीएम मोदी ने कहा, “एक खुशखबरी मिली है कि हमारी टीम के कठिन परिश्रम और आप सबके सहयोग से जी-20 लीडर समिट के डिक्लेरेशन पर सहमति बनी है। मेरा प्रस्ताव है कि लीडर्स डिक्लेरेशन को भी अपनाया जाए। मैं भी इस डिक्लेरेशन को अपनाने की घोषणा करता हूं।
इन मुद्दों परे केंद्रित है नई दिल्ली जी-20 घोषणापत्र
घोषणापत्र को मंजूरी मिलने पर जी-20 शेरपा अमिताभ कांत ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “नई दिल्ली जी-20 घोषणापत्र मजबूत, टिकाऊ, संतुलित और समावेशी विकास, एसडीजी पर प्रगति में तेजी लाना, सतत भविष्य के लिए हरित विकास समझौता, 21वीं सदी के लिए बहुपक्षीय संस्थान और बहुपक्षवाद को पुनर्जीवित करने पर केंद्रित है।


Download Android App
Download iOS App



