विकास दुबे की गिरफ्तारी पर अखिलेश यादव ने UP सरकार से मांगा स्पष्टीकरण

Summary :

अखिलेश यादव ने कहा “खबर आ रही है कि ‘कानपुर-कांड’ का मुख्य अपराधी पुलिस की हिरासत में है। अगर यह सच है तो सरकार साफ़ करे कि यह आत्मसमर्पण है या गिरफ़्तारी।”

कानपुर एनकाउंटर के मुख्य आरोपी विकास दुबे की गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्पष्ट करे कि यह ‘‘आत्मसमर्पण’’ है या ‘‘गिरफ्तारी’’।
अखिलेश ने ट्वीट किया ‘‘ खबर आ रही है कि ‘कानपुर-कांड’ का मुख्य अपराधी पुलिस की हिरासत में है। अगर यह सच है तो सरकार साफ़ करे कि यह आत्मसमर्पण है या गिरफ़्तारी। साथ ही उसके मोबाइल के सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) सार्वजनिक करें, जिससे असली मिलीभगत का भंडाफोड़ हो सके।’’


2 और 3 जुलाई की दरमियान कानपुर के चौबेपुर इलाके के बिकरू गांव में विकास दुबे को गिरफ्तार करने गए पुलिस दल पर दुबे और उसके साथियों ने गोलियां बरसाई थीं, जिसमें एक पुलिस उपाधीक्षक समेत आठ पुलिसकर्मी मारे गए थे। दुबे पर पांच लाख रुपये का इनाम भी था। 

Desk Team