इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य और सपा नेता लाल जी यादव की हत्या के आरोपी आकाश सिंह की जमानत याचिका पर सरकारी अधिवक्ता से मंगलवार को आख्या प्रस्तुत करने को कहा। आकाश सिंह की जमानत याचिका पर यह आदेश न्यायमूर्ति अनिरुद्ध सिंह ने दिया।
अदालत इस मामले की अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद करेगी। उल्लेखनीय है कि 31 मई, 2019 को लाल जी यादव जौनपुर के सिद्दीकपुर में अपनी कार में बैठे थे, तभी आरोपी आकाश सिंह अपने दो साथियों के साथ वहां आया और यादव पर कथित तौर पर गोली चलाई जिसके बाद उनकी मौत हो गयी।
मृतक के भाई केपी यादव ने सराय ख्वाजा पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी, आरोपी आकाश सिंह 19 जून, 2019 से जेल में बंद है।


Download Android App
Download iOS App



