दाखा में कैप्टन अमरिंदर सिंह के रोड़ शो के दौरान लिप समर्थकों का भारी प्रदर्शन, सुरक्षाकर्मियों ने घेरा बनाकर खदेड़े प्रदर्शनकारियों ने अरूषा का ‘यार’ कहकर लगाएं नारें

Summary :

पंजाब के उपचुनावों के दौरान पहले ही दिन दाखा विधानसभा के कांग्रेसी रोड़ शो के दौरान कैप्टन अमरेंद्र सिंह को पड़ोसी मुलक पाकिस्तान की मोहतरमा अरूषा के विरोधाभास नारों से चक्क गांव के लोगों ने बुलंद नारों के साथ कैप्टन अमरेंद्र सिंह का स्वागत किया।

हालांकि कांग्रेसी उम्मीदवार कैप्टन संदीप संधू के समर्थन में निकले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विरोध कर रहे लोगों को हाथ हिलाकर अभिनंदन किया और कांग्रेस के लिए वोट देने की अपील की।
प्र्राप्त जानकारी के मुताबिक दाखा उपचुनाव के लिए रोड शो करने पहुंचे कैप्टन अमरिंदर सिंह के काफिले के आगे लोक इंसाफ पार्टी समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। 
प्रदर्शनकारियों ने बेअदबी के मुददे और पंजाब में सरेआम बिक रहे नशो के लिए कैप्टन अमरेंद्र सिंह को जिम्मेदार मानते हुए जमकर विरोधी नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में लेाक इंसाफ पार्टी की झंडियां थामी हुई थी। इस दौरान लिप समर्थकों को सुरक्षाकर्मियो ने घेराबंदी करते हुए खदेड़ दिया और काफिले को अगले पड़ाव के लिए रवाना कर दिया।
– सुनीलराय कामरेड

Shera Rajput