उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद अंतर्गत साहिबाबाद में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई है। टीला मोड थाना क्षेत्र अंतर्गत फरुखनगर तिराहे के पास हुई मुठभेड़ में गोली लगने से लुटेरा घायल हो गया। उसके बाद पुलिस ने घायल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की है।
इस बारे में सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि बुधवार की आधी रात टीला मोड़ थाना पुलिस फरुखनगर तिराहे के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान टीला मोड की ओर से बाइक पर संदिग्ध आते दिखा। पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया, जिस पर वह फरुखनगर कस्बे की तरफ बाइक मोड़कर भागने लगा।
दाहिने पैर पर लगी गोली
पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर रास्ते में बदमाश की बाइक फिसल गई। इसके बाद बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गोली बदमाश के दाहिने पैर पर लगी, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी ग्राम कुरैनी थाना नरेला दिल्ली का फरमान उर्फ पम्मी है, उसके खिलाफ दिल्ली एवं गाजियाबाद में लूट और चोरी के 36 मुकदमे दर्ज हैं।


Download Android App
Download iOS App



