उत्तर प्रदेश विधानसभा में भाजपा को एक बार फिर बहुमत मिलने के बाद समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और उन्हें जीत की बधाई दी।
इस दौरान अपर्णा यादव के साथ उनकी बेटी भी थी।
अपर्णा, जो हाल ही में भाजपा में शामिल हुईं, ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उनकी छोटी बेटी द्वारा आदित्यनाथ के माथे पर रंग लगाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
अपर्णा की बेटी ने अपनी मां की मदद से योगी को लगाया टीका
वीडियो में दिख रहा है कि अपर्णा की बेटी ने अपनी मां की मदद से योगी को टीका लगाया तो अच्छे मूड में दिख रहे मुख्यमंत्री ने कहा, ”छोलो जी हो गया…वाह।”
अपर्णा और उनकी बेटी दोनों मुख्यमंत्री को जीत की बधाई देने पहुंचे थे।
जब तक खून में हैं हलचल,— Aparna Bisht Yadav (@aparnabisht7) March 10, 2022
भाजपा ने उत्तर प्रदेश में अभी तक 233 सीटों पर जीत हासिल की
चुनाव आयोग के अनुसार, भाजपा ने उत्तर प्रदेश में अभी तक 233 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि वह राज्य में 23 सीटों पर आगे चल रही है।
भाजपा के सहयोगी अपना दल (एस) ने 11 सीटों पर जीत हासिल की है और वह एक सीट पर आगे चल रही है जबकि एक अन्य सहयोगी निषाद पार्टी ने पांच सीटों पर जीत हासिल की है और एक सीट पर आगे चल रही है।
उधर, सपा ने जहां 92 सीटें जीती हैं और 18 पर आगे चल रही है। वहीं सहयोगी दल रालोद ने 8 सीटें जीती हैं और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने तीन सीटों पर जीत हासिल की है और इतनी ही सीटों पर आगे चल रही है।


Download Android App
Download iOS App



