सकरन क्षेत्र के कौवाखेड़ा और नियामतपुर गांव में समाजसेवी अरिंजय चौधरी का हुआ जोरदार स्वागत

Summary :

समाजसेवी अरिंजय चौधरी ग्रामीणों की तमाम समस्याओं का समाधान करवाने के लिए उनके ही गांव में कैंप लगवा कर आधार, राशन कार्ड, आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र, बनवाने चिकित्सकीय सहायता,अति निर्धन परिवारों को आर्थिक सहायता युवाओं को रोजगार और रोजगार परक शिक्षा दिलाने जैसे जरूरी काम कर रहे हैं।

Sitapur News

Sitapur News : बिसवां विधानसभा क्षेत्र के कंदुनी गाँव के प्रतिष्ठित परिवार में जन्मे अरिंजय चौधरी जो कि लंबे समय से शरद चौधरी फाउंडेशन के माध्यम से ग्रामीण अंचल में शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं को रोजगार दिलाने का कार्य कर रहे हैं।

कैंप लगा कर जनहित कार्य

समाजसेवी अरिंजय चौधरी ग्रामीणों की तमाम समस्याओं का समाधान करवाने के लिए उनके ही गांव में कैंप लगवा कर आधार, राशन कार्ड, आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र, बनवाने चिकित्सकीय सहायता,अति निर्धन परिवारों को आर्थिक सहायता युवाओं को रोजगार और रोजगार परक शिक्षा दिलाने जैसे जरूरी काम कर रहे हैं।

इसी क्रम में सोमवार को सकरन क्षेत्र के कौवाखेड़ा और नियामतपुर गांव में वह ग्रामीणों के बीच पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों से उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर उनके पास में ही स्थित देबियापुर में लगाए जा रहे कैंप के बारे में जानकारी दी।

लोगों ने अपनी समस्याएं बताईं

इस दौरान बड़ी संख्या में गांव की महिलाओं ने भी उनसे अपनी परेशानी व कठिनाई पूर्ण जीवन के बारे में बताया। इस अवसर पर रामू रस्तोगी,मनजीत गुप्ता,अंकित वर्मा, बृजलाल भार्गव, श्यामलाल भार्गव,उमेश वर्मा,दान बहादुर वर्मा,प्रताप भार्गव,नीरज श्रीवास्तव,शिवकुमार गुप्ता,राधाकृष्ण दीक्षित, हरेराम गुप्ता आदि के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें – Ram Mandir Donation Theft Update: चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट! राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की जांच में खुलासा

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।