उत्तर प्रदेश के एक मंत्री की दबंगई सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रही है कई बार जब आपकी ट्रेन लेट होती है तो आप प्लैटफौर्म पर ट्रेन पकड़ने के लिए तेजी से भागते है। लेकिव इन मंत्री जी ने तो सारी हदे पार करते हुए ट्रेन को पकड़ने के लिए अपनी कार को रेलवे स्टेशन के अंदर ही कार दौड़ा दी।
मंत्री ने रेलवे स्टेशन में दौड़ाई कार
जिसके बाद पूरे स्टेशन पर अफरा तफरी मच गई। पूरा मामला चारबाग रेलवे स्टेशन का है जो हर रोज की तरह यात्री ट्रेन पकड़ने के लिए प्लैटफार्म से रवाना हो रहे थे इसी दौरान उत्तर प्रदेश के एक मंत्री धर्मपाल सिंह सैनी की ट्रैन छुटने वाली थी इसलिए उन्होंने रेलवे स्टेशन के अंदर ही अपनी कार दौड़ा दी । इसका वीडिय़ो भी सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रहा है।
छुटने वाली थी मंत्री की ट्रेन
बताया जा रहा है की मंत्री देरी से स्टेशन पहुंचे थे। उस समय इनकी ट्रेन छूटने वाली थी। इसलिए मंत्री ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल किया और यात्रियों की सुरक्षा को दरकिनार करते हुए रैंप पर अपनी कार दौड़ा दी। जब्कि रैंप पर केवल पैदल यात्रियों को ही चलने की अनुमति है।जिस समय कार एक्सलेटर से गुजर रही थी उस दौरान घटना के वक्त भी काफी संख्या में यात्री रैंप पर चल रहे थे। उस समय तेजी से आती मंत्री की कार को देखकर अफरातफरी मच गई।
जीआरपी अधिकारी ने क्या बताया
वहीं इस पूरे मामले को लेकर चारबाग रेलवे स्टेशन पर तैनात जीआरपी के एक अधिकारी ने बताया कि मंत्री धर्मपाल को बरेली जाना था। इसके लिए उन्हें हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल पकड़नी थी। यह ट्रेन अपने समय पर स्टेशन पहुंची और अपने निर्धारित समय पर ही छूटने वाली थी। जबकि मंत्री धर्मपाल सैनी स्टेशन काफी देर से पहुंचे थे। उस समय ट्रेन व्हीसिल दे रही थी, ऐसे में मंत्री ने अपनी गाड़ी स्टेशन के रैंप पर दौड़ा दी और सीधे एस्क्लेटर तक पहुंच गए। उस समय रैंप के जरिए काफी संख्या में यात्री स्टेशन में प्रवेश कर रहे थे। लेकिन तेज गति से आती मंत्री की कार को देखकर यात्रियों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि उस समय कोई हादसा नहीं हुआ।
एक बयान को लेकर मंत्री हुए थे वायरल
आपको बता दें कि दो दिन पहले धर्मपाल सिंह सांडों को लेकर दिए गए बयान को लेकर भी चर्चा में बने हुए है। अपने एक बयान में उन्होंने कहा था कि सांड की उम्र 15 से 20 साल होती है, जबकि हमारी सरकार को अभी 7 साल ही हुए हैं। इसलिए हम तो पूर्व की सरकारों के पाप धो रहे हैं। आज जो स्थिति है वह पूर्व सरकारों की देन है। मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि गाय हमारी प्राथमिकताएं हैं। उनको संरक्षण और सुरक्षा देने का काम हमारी सरकार कर रही है। इन सबके बीच देखने वाली बात होगी की मंत्री को इस कारनामे की सजा कब मिलती है।

Download Android App
Download iOS App