दिल्ली मेट्रो जितनी ट्रैवल करने के लिए मशहूर नहीं होगी, उतनी उसके अंदर लोगों के किए गए कारनामों के कारण होती है। आए दिन दिल्ली मेट्रो से कोई-ना-कोई वीडियो सामने आता ही रहता है, कभी किसी के डांस करते हुए, तो कभी मारपीट करते हुए या कभी ऐसी हरकतें करते हुए जिन्हें देखकर लोग ही अपना मुंह फेर लेते है।
कुछ दिन पहले मेट्रो में एक लड़के का ‘चोली के पीछे क्या है’ पर डांस करते वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद जनाब ने पॉल डांस भी किया था। अब मेट्रो को दोबारा से चर्चा की विषय बनाते हुए लड़कियों के एक समूह और महिला के बीच की लड़ाई वाला वीडियो वायरल हो रहा है।
सीट को लेकर शुरू हुई हाथापाई
सोशल मीडया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लड़कियों और महिला के बीच तीखी बहस चल रही है। क्लिप में लड़कियों का एक समूह महिला को मुक्के मार रही होती है, वहीं वीडियो में दोनों तरफ से चिल्लाने की आवाज आ रही है। बता दें कि दोनों के बीच खूब कहासुनी भी हुई है। साथ ही ये भी देखा जा सकता है कि मेट्रो में मौजूद कुछ लोग इन्हें रोक भी रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Kalesh b/w Some group of girl and woman inside delhi metro over seat issues pic.twitter.com/jvVS5fq5EX
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) August 22, 2023
इस वीडियो को एक्स (पूर्व ट्विटर) पर घर के कलेश नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो पर लिखा है, “दिल्ली मेट्रो में एक और दिन” वहीं क्लिप के कैप्शन में लिखा हुआ है “सीट के मुद्दे पर दिल्ली मेट्रो के अंदर लड़कियों और महिलाओं का एक समूह के बीच कलेश हुआ।” मेट्रो की कई वायरल वीडियो की लिस्ट में शुमार अब ये वीडियो भी लोगों को खूब एंटरटेन कर रही हैं।
यूजर्स कर रहे मजेदार कमेंट
दिल्ली मेट्रो में लड़ाई की इतनी वीडियो वायरल हुई है कि लोग भी अब दिल्ली मेट्रो को बिग बॉस से कंपेयर करने लगे है। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि “दिल्ली मेट्रो बिग बॉस से ज्यादा मनोरंजन करता है”। वही एक दूसरे यूजर ने लिखा- “मुझे दिल्ली मेट्रो से प्यार है, सोच रहा हूं अपनी कार बेच कर दिल्ली मेट्रो में ट्रैवल करना शुरू कर दूं”।