ज्ञानवापी पर असदुद्दीन ओवैसी का आया बड़ा बयान, कहा एक बार बस ASI की रिपोर्ट आ जाए

Summary :

ज्ञानवापी मामले में मस्जिद के परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण टीम सर्वे करने में जुटी हुई है। ज्ञानवापी मस्जिद से कई ऐसे सुराग मिले हैं जो हिन्दू पक्ष में है। बता दें की इलाहाबाद हाईकोर्ट में मस्जिद के परिसर में सर्वे करने का आदेश दिया था, जिसके लिए मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट का का दरवाज़ा खटखटाया था

ज्ञानवापी मामले में मस्जिद के परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण टीम सर्वे करने में जुटी हुई है।  ज्ञानवापी मस्जिद से कई ऐसे सुराग मिले हैं जो हिन्दू पक्ष में है। बता दें की इलाहाबाद हाईकोर्ट में मस्जिद के परिसर में सर्वे करने का आदेश दिया था, जिसके लिए मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट का का दरवाज़ा खटखटाया  था, जिसके बाद उन्हें वहाँ से भी झटका लगा था। अब इसके बाद ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के चीफ असदुद्दीन ओवैसी का एक ट्वीट सामने आया है, जिसमें उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर कहा है। 
ज्ञानवापी पर औवेसी का बयान 
ज्ञानवापी एक बहुत बड़ा मुद्दा है, जिसे लेकर कई बार इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई हो चुकी है।  इस बार हुई सुनवाई को लेकर खुद  असदुद्दीन औवेसी का ने कहा है की “एक बार जब ज्ञानवापी पर एएसआई रिपोर्ट सामने आ जाएगी, तो कौन जानता है कि चीजें कैसे आगे बढ़ती है?” उन्होंने कहा है की उम्मीद है कि न तो 23 दिसंबर और न ही 6 दिसंबर को दोहराया जाएगा। उन्होंने आगे लिखा की “पूजा स्थल अधिनियम” की पवित्रता के संबंध में अयोध्या के फैसले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए स्टेटमेंट का अनादर नहीं किया जाना चाहिए।  उन्होंने आगे लिखा की उन्हें ये आशा यह है कि 1 हजार बाबरियों के लिए फ्लडगेट्स नहीं खोले जायेंगे। 
मुस्लिम पक्ष को नहीं मिला नोटिस 
हिन्दू पक्ष किए वकील ने कहा है की आज ज्ञानवापी सर्वे का दूसरा दिन है। और वो चाहते हैं की लोग उनका सहयोग करे। हिन्दू पक्ष के वकील  सुधीर त्रिपाठी का कहना है की सर्वे का काम जल्द  जाए।  बता दें की अभी ज्ञानवापी परिसर में हिन्दू पक्ष के 7 लोग मौजूद है, वहीँ मुस्लिम पक्ष के 9 लोग।  मुस्लिम पक्ष का ASI पर ये आरोप है की उन्हें सर्वे का नोटिस भी नहीं दिया गया।  

Desk Team