अशोक कटारिया बोले- आजम खां पर मुकदमे भाजपा कार्यकर्ताओं ने दर्ज नहीं कराये

Summary :

अशोक कटारिया ने कहा कि रामपुर के सांसद आजम खां पर मुकदमे दर्ज कराने में भाजपा कार्यकर्ताओं का नहीं बल्कि उनके समाज के ही उन आहत लोगों का हाथ है

उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अशोक कटारिया ने कहा कि रामपुर के सांसद आजम खां पर मुकदमे दर्ज कराने में भाजपा कार्यकर्ताओं का नहीं बल्कि उनके समाज के ही उन आहत लोगों का हाथ है जिनके साथ सपा सरकार के दौरान खां ने धोखा किया था।

INX मीडिया मामले में चिदंबरम को मिली NBW के खिलाफ अपील वापस लेने की अनुमति

ये बातें परिवहन राज्य मंत्री कटारिया ने पार्टी कार्यालय पर बुधवार देर शाम आयोजित प्रेसवार्ता में पत्रकारों के सवालों के जवाब में कही। उन्होंने आजम खां की गिरफ्तारी से जुड़े सवाल पर कहा कि यह मुकदमों की धाराओं के आधार पर निर्भर करता है। कटारिया ने कहा ‘‘प्रदेश के बस अड्डों को हवाईअड्डों की तर्ज पर बनाया जाएगा। 
जल्द ही परिवहन विभाग में बड़ा बदलाव नजर आएगा। जनता को सुगम परिवहन की सुविधा मिल सके, इसके लिए अगले एक माह में विभाग में नए प्रयोग किए जाएंगे । नए रूट पर बसें चलाने की कोशिश भी जारी है। ’’उन्होंने कहा कि ओवर लोडिंग और डग्गामार वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए, ऐसा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी 

Desk Team