अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत हो गई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। यह हादसा झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में हुआ, जिसमें दो लोगों की भी जान चली गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ये सभी लोग प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अली अहमद से मिलने जा रहे थे। वहां मौजूद राहगीरों और पुलिस ने तुरंत एम्बुलेंस को कॉल कर सूचित किया, जिसके बाद घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था
रिपोर्ट के मुताबिक, अबान अहमद अपने साथियों के साथ झांसी जेल में बंद बड़े भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था। तभी पूंछ इलाके इलाके के पास हाईवे पर उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
अबान के दोस्त की मौत, 3 घायल
इस हादसे में अबान के दोस्त सोनू की भी मौत हो गई। कार सवार मोहम्मद जैद, उमर समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद घायलों को तुरंत मोठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है। फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
#WATCH | झांसी | झांसी के पूंछ थाना इलाके में एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए; इस हादसे में मारे गए माफिया अतीक अहमद के बेटे आबान और उसके दोस्त सोनू की भी मौत हो गई।
(वीडियो में घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है।) pic.twitter.com/0cCCWNtX5z
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 6, 2026
कौन था अबान अहमद?

अबान अहमद माफिया अतीक अहमद का सबसे छोटा व पांचवे नंबर का बेटा था। उससे बड़ा भाई अहजम फिलहाल फरार है, दो बड़े भाई उमर और अली जेल में बंद हैं। वहीं तीसरे भाई असद को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था। जिस समय उमेश पाल हत्याकांड हुआ था, तब अबान और अहजम दोनों नाबालिग थे। इसलिए इन दोनों को बाल सुधार गृह में भेज दिया था।
इसके बाद मां शाइस्ता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और आरोप लगाया कि पुलिस उनके बेटों की सही जानकारी नहीं दे रही है। 221 दिनों तक वहां रहने के बाद, जब वह 2023 में 18 साल के हो गए तो उन्हें उनकी बुआ को सौंप दिया गया। दोनों भाई इस समय हटवा इलाके में रह रहे थे और उन्हें पुलिस सुरक्षा भी मिली हुई थी।



Download Android App
Download iOS App




