राजू पाल हत्या मामले में सीबीआई अदालत ने अतीक को किया तलब

Summary :

सीबीआई की विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट अनुराधा शुक्ला ने बसपा विधायक रहे राजू पाल की हत्या के मामले में संज्ञान लेते हुए पूर्व सांसद अतीक अहमद, उसके भाई पूर्व विधायक अशरफ और अन्य को 21 सितंबर को पेश होने को कहा है।

अतीक और उसके भाई अशरफ के अलावा मामले में अन्य आरोपी रंजीत पाल, आबिद, फरहान अहमद, इसरार अहमद, जावेद, रफीक अहमद, गुलशन और अब्दुल हैं। 
इलाहाबाद पश्चिम सीट से विधायक रहे राजू पाल की 25 जनवरी 2005 को हुए गोलीकांड में हत्या कर दी गयी थी । उनकी पत्नी पूजा पाल ने मामला दर्ज कराया था। 
इससे पहले पुलिस और सीबीसीआईडी ने मामले की जांच की थी लेकिन 22 जनवरी 2016 को उच्चतम न्यायालय ने जांच का कार्य सीबीआई को सौंप दिया था। 

Shera Rajput