उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पुलिसकर्मियों पर हमले की घटना सामने आई है। जहां हाई कोर्ट के आदेश को तामील कराने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर स्थानीय लोगों ने पथराव किया, इतनी ही नहीं पुलिसकर्मियों पर मिर्ची पाउडर से भी हमला किया गया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया।
पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि बुधवार को थाना नहटौर के गांव अलीनगर में पुलिसकर्मी एक परिवार के पास इलाहाबाद हाई कोर्ट के नोटिस तामील कराने गए थे। उन्होंने बताया कि 29 सितंबर को इस परिवार के सदस्यों को हाई कोर्ट में हाजिर होना था। इस परिवार को इस संबंध में पहले भी नोटिस जारी किए गए थे।
रोजगार के मुद्दे पर प्रियंका गांधी का हल्ला बोल, बोलीं-संविदा नीति के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे
एसपी के अनुसार पुलिसकर्मियों के घर पर पहुंचते ही परिजन ने पुलिस पर पथराव कर दिया और आंखों में लाल मिर्ची झोंकी। पुलिस ने मामला दर्ज कर पांच लोगों को हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार यह विवाद प्रेम विवाह को लेकर है। मामला इलाहाबाद हाई कोर्ट में पहुंच गया है इसकी सुनवाई 29 सितंबर को होनी है।


Download Android App
Download iOS App



