उत्तर प्रदेश के गोंडा में युवती का धर्मांतरण के प्रयास का मामला सामने आया है। युवती मानसिक रोग से ग्रसित है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी युवती के परिजनों को धर्मांतरण कराकर उनकी बेटी को विदेश भेजने की धमकी भी दे रहे थे।
पुलिस सूत्रों नें बुधवार को बताया कि कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता के पिता ने शिकायत दर्ज करायी थी कि गांव का ही रहने वाला युवक उसकी मानसिक रोगी 18 वर्षीय पुत्री को गत 16 अक्टूबर को कटुआ नाला के पास से अपहृत कर ले गया था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस नें 21 अक्टूबर को आरोपी को गिऱफ्तार कर अपहृत लड़की को बरामद कर लिया।
उन्होंने बताया कि इसके पश्चात आरोपी के परिजनों समेत करीब नौ लोगों ने मिलकर मामले को रफा दफा करने के लिए पीड़िता के पिता पर दबाव बनाने का प्रयास कर गत 26 अक्टूबर को चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। पीड़िता के पिता के अनुसार, आरोपी उसकी पुत्री का धर्मांतरण कराकर विदेश भेजने की धमकी दे रहें हैं।
इस मामले मे पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दो समुदायों के परिवारों के मध्य हुई इस घटना को लेकर क्षेत्र में व्याप्त तनाव को देखते हुए पुलिस का पहरा सख्त कर आरोपियों से पूछताछ की जा रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



