उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में रामलीला समारोह में रावण का किरदार निभा रहे एक कलाकार की दिल का दौरा पड़ने से मोके पर हे मौत हो गयी है। इससे एक दिन पहले फतेहपुर जिले में रामलीला के ‘लंका दहन’ प्रसंग के दौरान हनुमान की भूमिका निभा रहे 50 वर्षीय एक व्यक्ति की भी मौत दिल का दौरा पड़ने से हो गई थी।
बेहोश होकर स्टेज पर गिर पड़ा
अयोध्या के ऐहर गांव में 60 वर्षीय कलाकार पतिराम ‘सीता हरण’ प्रकरण के दौरान रावण की भूमिका निभा रहे थे, तभी उनके सीने में दर्द हुआ तो उन्होंने उनकी छाती को थाम लिया. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, वह बेहोश होकर स्टेज पर गिर पड़ा।
पतिराम कई वर्षों से रावण का किरदार निभा रहे थे
रामलीला का मंचन तुरंत बंद कर दिया गया और पतिराम को रामलीला समिति के सदस्यों द्वारा पास के एक अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने उनकी मौत की वजह ‘कार्डियक अरेस्ट’ होने की पुष्टि की है। ग्राम प्रधान पुनीत कुमार साहू ने बताया कि पतिराम कई वर्षों से रावण का किरदार निभा रहे थे।
घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल
उनके परिवार में पत्नी देवमती, दो बेटे और दो बेटियां हैं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है। इससे पहले इसी तरह की एक घटना में, फतेहपुर जिले के सलेमपुर गांव में रामलीला के दौरान एक नकली पूंछ में आग लगने के बाद हनुमान की भूमिका निभा रहे 50 वर्षीय राम स्वरूप को दिल का दौरा पड़ा था और उनकी तुरंत मृत्यु हो गई थी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।


Download Android App
Download iOS App



