अयोध्या के महंत परमहंस दास ने जलाया AIMIM प्रमुख ओवैसी का पोस्टर, कांग्रेस पर भी बोला हमला

Summary :

उदयपुर हत्याकांड से नाराज अयोध्या की तपस्वी छावनी के जगद्गुरु परमहंस दास ने बाराबंकी के बदोसराय चौराहे पर असदुद्दीन ओवैसी का पोस्टर जलाने का प्रयास करते हुए AIMIM प्रमुख पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगाया।

उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल की हत्या से नाराज अयोध्या की तपस्वी छावनी के जगद्गुरु परमहंस दास ने बाराबंकी के बदोसराय चौराहे पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का पोस्टर जलाने का प्रयास किया और ओवैसी पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगाया। 
परमहंस दास ने उदयपुर की घटना के विरोध में मुख्य चौराहे पर असदुद्दीन ओवैसी पोस्टर जलाया. हालांकि, वहां मौजूद पुलिस ने परमहंस के हाथ से पोस्टर छीन लिया।  इतना ही नहीं उन्होंने  भड़काऊ भाषण देने वाले नेताओं को चेतावनी दी है कि आज पोस्टर जलाया है, कल जिंदा जला देंगे। 

Uttar Pradesh: हर परिवार के एक सदस्य को मिलेगा रोजगार… CM योगी ने किया बड़ा ऐलान, जानें क्या कहा

इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में परमहंस दास ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वैसे तो राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा और सोनिया गांधी उन राज्यों में विरोध प्रदर्शन शुरू करते हैं, जहां कांग्रेस सत्ता में नहीं है, भले ही वहां किसी को चींटी भी काट ले। लेकिन राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है, तो वहां न राहुल गांधी जा रहे और न ही सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा जा रही हैं। 
परमहंस ने ओवैसी पर भड़काऊ बयान देने का आरोप लगाते हुए कहा कि एआईएमआई नेता हमेशा ऐसे बयान देते हैं। उन्होंने कहा संवैधानिक पद पर बैठकर जो लोग ऐसी बात कह रहे हैं उससे लोगों के अंदर आतंकवादी गतिविधियां बढ़ रही हैं। राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या को लेकर पूरे देश में आक्रोश है और इसके खिलाफ कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन भी हो चुके हैं।

Desk Team