अयोध्या फैसले के बाद परिस्थितियों को नियंत्रण में रखने और कानून-व्यवस्था को ठीक रखने को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने योगी सरकार की तारीफ की है। इस बाबत उनका 12 दिन पहले का एक पत्र चर्चा का विषय बना हुआ है। अजीत डोभाल ने उत्तर प्रदेश सरकार को एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है कि फैसले के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने जिस तरीके से पूरे मामले को देखा, वह काबिले तारीफ है। अपनी चिट्ठी में डोभाल ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की तारीफ की है।
डोभाल ने पत्र में लिखा है, “यह काबिले तारीफ है कि अयोध्या मामले पर फैसले के बाद पूरे प्रदेश में कहीं कोई तनाव या हिंसा की घटना नहीं हुई। केन्द्र और उत्तरप्रदेश की सुरक्षा एजेंसियों के बीच अच्छा तालमेल दिखाई दिया। वहीं इस मामले को अच्छी तरह से हैंडल करने के लिए मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी तारीफ करता हूं। साथ ही उत्तरप्रदेश के वो पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने दिन-रात अलर्ट रहकर अयोध्या ही नहीं पूरे उत्तरप्रदेश में एक पत्ता भी नहीं खड़कने दिया।”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद लगातार सक्रिय थे और पल-पल की अपडेट ले रहे थे। इतना ही नहीं फैसले के दिन मुख्यमंत्री योगी यूपी 112 के कंट्रोल रूम में पहुंच गए। कंट्रोल रूम में पहुंचकर खुद ही प्रदेश के हर जिले के डीएम, एसएसपी और एसपी को कानून-व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत देने लगे। इसके पहले पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी भी इस मुद्दे पर उप्र सरकार की सराहना कर चुकी हैं।
सीएम योगी बोले- पूरे देश में शिक्षा प्रणाली एक जैसी हो
उन्होंने कहा था कि अयोध्या में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उत्तरप्रदेश पुलिस ने बहुत सक्रियता से काम किया है। उन्होंने इस मामले में उत्तरप्रदेश पुलिस को मैग्सेसे पुरस्कार दिए जाने की वकालत की थी। गौरतलब है कि अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के दिन उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रशासन सक्रिय था।


Download Android App
Download iOS App



