‘मेरा बच्चा गिरा दिया गया..’, हाथ-पैर पर सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, पति ने की थी ये डिमांड

Summary :

Bagpat Suicide : पति-पत्नी के असफल वैवाहिक जीवन की खबरे हर दिन सुनाई दे रही हैं। कभी कोई पत्नी अपने पति की हत्या कर रही है तो कभी कोई पति पत्नी को इस कदर प्रताड़ित कर रहा है कि वो आत्महत्या कर रही है। ऐसा ही एक दुखद मामला उत्तर प्रदेश के बागपत से आ रहा है। राठौड़ा गांव की मनीषा का शव बुधवार को उसके घर में पड़ा मिला। मनीषा ने मंगलवार की रात को कीटनाशक दवा खाकर खुदकुशी कर ली। हैरान करने वाली बात यह है कि आत्महत्या करने से पहले मनीषा ने अपने हाथ-पैरों पर सुसाइड नोट…

Bagpat Suicide : पति-पत्नी के असफल वैवाहिक जीवन की खबरे हर दिन सुनाई दे रही हैं। कभी कोई पत्नी अपने पति की हत्या कर रही है तो कभी कोई पति पत्नी को इस कदर प्रताड़ित कर रहा है कि वो आत्महत्या कर रही है। ऐसा ही एक दुखद मामला उत्तर प्रदेश के बागपत से आ रहा है। राठौड़ा गांव की मनीषा का शव बुधवार को उसके घर में पड़ा मिला। मनीषा ने मंगलवार की रात को कीटनाशक दवा खाकर खुदकुशी कर ली। हैरान करने वाली बात यह है कि आत्महत्या करने से पहले मनीषा ने अपने हाथ-पैरों पर सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने अपनी मौत का कारण अफने पति और ससुराल वालों को बताया।

Bagpat Suicide: कई दिन भूखा भी रखा

कीटनाशक निगलने से पहले मनीषा ने शादी के बाद हर दर्द को हाथ-पैर पर लिखकर बयां किया। उसने सुसाइड नोट में लिखा कि मेरी मौत के जिम्मेदार पति, सास, ससुर और दो देवर हैं, जो रठौड़ा आकर मेरे पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी देकर गए हैं। उसने लिखा कि पति ने मेरी बहुत पिटाई की और कमरे में बंद करके कई दिनों तक भूखा भी रखा। इसके बाद दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर गोलियां खिलाकर मेरा गर्भपात भी कराया गया। गांव में हुई पंचायत में पति ने मुझे जान से मारने की धमकी भी दी और गांव वालों के सामने मेरे परिवार वालों की बेइज्जती करके तलाक के लिए कहा। इतना ही नहीं उसने लिखा कि उसके पति ने उसे कमरे में कई दिनों तक बंद करके रखा। वो भूख-प्यास से तड़पती रही।

Bagpat Suicide
Bagpat Suicide

Bagpat Suicide: दो बार पंचायत के बाद भी नहीं बनी बात

मनीषा के पिता ने बताया कि वर्ष 2023 में मनीषा की शादी में दहेज में बुलेट बाइक दी गई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वालों ने थार गाड़ी और लाखों रुपए की मांग की। इसके बाद ससुराल वाले ज्यादा दहेज मांगने लगे। गांव समाज के लोगों की पंचायत हुई तो दो बार दोनों पक्षों में समझौता हुआ लेकिन ससुराल में मनीषा का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। जुलाई 2024 में उसे मायके छोड़ दिया गया।

Bagpat Suicide
Bagpat Suicide

Bagpat Suicide: पति ने की तलाक की मांग

तेजवीर ने बताया कि चार दिन पहले पचांयत में तलाक के लिए सहमति बनी। इसके बाद जब उसके पति ने मनीषा से तलाक के कागज़ों पर दस्तखत करने को कहा, तो उसने मना कर दिया। तभी से मनीषा तनाव में रहने लगी। मंगलवार देर रात जब उसका परिवार सो गया, तो मनीषा ने फसलों पर छिड़कने वाला कीटनाशक निगल लिया। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ेंः- नूंह में भारी बारिश का कहर, कई सरकारी दफ्तर हुए जलमग्नन

Neha Singh