प्रतापगढ़ के कुंडा सीट से विधायक व जनसत्ता लोकतांत्रिक दल के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया यूपी चुनाव की तैयारी करने में लगे हुए हैं। मीड़िया रिपोर्टस के अनुसार यूपी के प्रतापगढ़ जिले की कुंडा विधानसभा सीट इस बार भी हॉट सीट मानी जा रही है। इसी कड़ी में कुंडा सीट से बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप उर्फ राजा भैया ने शनिवार को प्रतापगढ़ के अफीम कोठी पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। ऐसा पहली बार हुआ है जब राजा भैया निर्दलीय प्रत्याशी से हटकर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के बैनर तले अपना नामांकन किया।
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी से प्रत्याशी को मैदान में उतारा
नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में राजा भैया ने कहा,” कुंडा विधानसभा की जनता ने अगली बार 1 लाख से अधिक वोट से चुनाव जीताया था, इस बार जीत का लक्ष्य डेढ़ लाख रखा गया है।” उन्होंने कहा कि कुंडा और बाबागंज विधानसभा से जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी से प्रत्याशी को मैदान में उतारा गया है। जनता ने अपना मन बना कर रखा है, हर बार की तरह इस बार भी यहां की जनता कीर्तिमान रिकॉर्ड बनाएगी। दरअसल में कुंडा विधानसभा सीट राजा भैया का गढ़ माना जाता है। आपको बताते चले कि वर्ष 1993 से लगातार राजा भैया निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर कुंडा विधानसभा सीट से जीत दर्ज करते चले आ रहे हैं। अब 20 साल बाद सपा ने राजा भैया के सामने अपना गुलशन यादव को उतार दिया है।
राजा भैया का सियासी सफर
1997-1999- मंत्री, कार्यक्रम कार्यान्वयन.1999-2000- मंत्री, खेल और युवा कल्याण। 2004-2007- मंत्री, खाद्य नागरिक आपूर्ति। 2012-2017- मंत्री, खाद्य नागरिक आपूर्ति। बीजेपी और सपा सरकारों में मंत्री।


Download Android App
Download iOS App



