अयोध्या में कैबिनेट मीटिंग से पहले CM योगी ने राम जन्मभूमि स्थल का दौरा किया

Summary :

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने आज अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण स्थल का दौरा किया। यह पवित्र शहर अयोध्या में हो रही यूपी कैबिनेट की विशेष बैठक का हिस्सा है। बैठक से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ रामकथा म्यूजियम पहुंचने के लिए बस में यात्रा करी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। CM योगी ने राम लला विराजमान स्थल पर पूजा की जिसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ राम…

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने आज अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण स्थल का दौरा किया। यह पवित्र शहर अयोध्या में हो रही यूपी कैबिनेट की विशेष बैठक का हिस्सा है। बैठक से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ रामकथा म्यूजियम पहुंचने के लिए बस में यात्रा करी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

CM योगी ने राम लला विराजमान स्थल पर पूजा की

जिसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ राम लला विराजमान स्थल पर भी पूजा-अर्चना की। यह पहली बार है जब राज्य की कार्यकारिणी अयोध्या में जुटेगी। बैठक रामकथा म्यूजियम में हो रही है। म्यूजियम को भव्य तरीके से सजाया गया है। कैबिनेट मीटिंग हॉल में भगवान श्री राम और भगवान हनुमान के पोस्टर लगाए गए हैं। यूपी पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है और मंदिर शहर में ATS को तैनात किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News