उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने मुखर बयानों के लिए अकसर चर्चा में रहते है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश राज में था भाई जान का साथ, मियां भाई का विश्वास और अपना विकास।
योगी राज में सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास पर चल रही है। पार्टी के युवा सांसद ने कहा कि आज हमारा काम सबका साथ विश्वास, सबका विश्वास और सबका साथ, वरना हाल अफगानिस्तान जैसा हो जाएगा।
अखिलेश पर खूब बरसे तेजस्वी-
पार्टी के युवा सांसद ने कहा कि आज हमारा काम सबका साथ विश्वास, सबका विश्वास और सबका साथ, वरना हाल अफगानिस्तानजैसा हो जाएगा। उत्तर प्रदेश का अगर आर्थिक विकास नहीं होगा तो देश का विकास नहीं होगा। जब यूपी आत्मनिर्भर होगा, तब ही भारत आत्मनिर्भर होगा। आने वाले यूपी का चुनाव पूरे देश पर असर डालेगा। कहा आज सभी लोग सुरक्षा के भाव से चल रहे हैं। पिछली सरकार तुष्टिकरण के साथ चलती थी लेकिन अब ऐसा नहीं है। कार्यकर्ता ऊर्जा के साथ चुनाव लड़ रहे हैं।
भाजपा की सरकार ने धारणा को बदला है: तेजस्वी
तेजस्वी सूर्या ने शुक्रवार को यहां लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आज यूपी में मुख्तार अंसारी हो या आजम खान सभी लोगों को जेल में डाले जा चुके हैं। योगी के राज में यूपी में सबका साथ सबका विकास के अनुरूप काम हो रहा है, लेकिन अखिलेश यादव के समय क्या था। भाई जान का साथ, मियां भाई का विश्वास और अपना विकास। भाजपा की सरकार ने इस धारणा को बदला है। पार्टी हमेशा युवा की बात करती है।
सूर्या ने कहा कि एक पद का एक सीमित समय के लिए होता है विधायक हो सांसद हो लेकिन एक पद है जिसका कोई टर्म नहीं है वो है युवा मोर्चा का कार्यकर्ता। हम हिंदुओ का एक ही देश बचा है। हमको अपनी सांस्कृतिक विचारधारा को बचाना होगा। तालिबान में जो कुछ हो रहा है उससे हमे सबक लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही होंगे। इसमे किसी को कोई शक नही होना चाहिए।
योगी सोच और आयु में अधिक युवा-
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोच और आयु में अखिलेश और प्रियंका वाड्रा से ज्यादा युवा हैं। उन्होंने कहा कि आज यूपी में हाथी चल चल कर थक चुका है, साईकिल रास्ते मे पंचर हो चुकी है। इसलिए इस बार यूपी में हर तरफ कमल ही कमल खिलेगा।
सूर्या ने कहा कि मैं आज गर्व से बता सकता हूं 2013 और 14 में जो युवा मोर्चा का काम किया,उसकी वजह से आज हम इतिहास बना रहा हूँ। राम मंदिर निर्माण संभव हुआ है। इसका श्रेय कार्यकर्ता और नरेंद्र मोदी को जाता है। पार्टी का कमिटमेंट था। जो हम बोलते हैं वो करते हैं। मोदी जी के आने से पहले हम अपनी सीमा की रक्षा नहीं कर सकते थे। मगर आज नया भारत है। योगी जी के आने से पहले माफिया की पार्टी में निर्णय होता था। विदेशी निवेश और महिला सुरक्षा पर यूपी में काम हो रहा है।
कहा कि उत्तर प्रदेश का अगर आर्थिक विकास नहीं होगा तो देश का विकास नहीं होगा। जब यूपी आत्मनिर्भर होगा, तब ही भारत आत्मनिर्भर होगा। आने वाले यूपी का चुनाव पूरे देश पर असर डालेगा। कहा आज सभी लोग सुरक्षा के भाव से चल रहे हैं। पिछली सरकार तुष्टिकरण के साथ चलती थी लेकिन अब ऐसा नहीं है। कार्यकर्ता ऊर्जा के साथ चुनाव लड़ रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



