हार्दिक पांड्या क्यों नहीं कर रहे गेंदबाजी, कोच महेला जयवर्धने ने बताई असली वजह

Summary :

आईपीएल 2021 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन ठीक-ठाक ही रहा है। वहीं टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन भी मुंबई के लिए खास नहीं रहा है।

आईपीएल 2021 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन ठीक-ठाक ही रहा है। वहीं टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन भी मुंबई के लिए खास नहीं रहा है। ऐसे में मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने ने शुक्रवार को बताया की उनकी टीम हार्दिक पांड्या को इंडियन प्रीमियर लीग में गेंदबाजी करने को बाध्य के लिये किसी तरह की जल्दबाजी में नहीं कर रही है। क्योंकि ऐसा करने से आगामी टी-20 वर्ल्ड कप में उसके प्रदर्शन पर असर पड़ सकता है।
बता दें, आईपीएल के दूसरे हाफ के पहले दो मुकाबलों में नहीं खेलने के बाद मुंबई इंडियंस ने हार्दिक को अगले मैचों में सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर ही खिलाया। इससे भारत के लिये चयन हुई  टी-20 वर्ल्ड  कप टीम में उनके चयन पर सवाल उठाए जाने लगे।
इससे पहले मुख्य चयनकर्ता ने यह कहा था कि  हार्दिक 17 अक्टूबर से संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में होने वाले टूर्नामेंट में गेंदबाजी करने के लिये पूरी तरह से फिट हैं। लेकिन जयवर्धने को ऐसा नहीं लगता और उन्होंने कहा कि मुंबई की फ्रेंचाइजी हार्दिक के संबंध में भारतीय टीम के ‘थिंक टैंक’ के साथ लगातार संपर्क में हैं। हम हार्दिक के मामले में भारतीय टीम मैनेजमेंट से लगातार संपर्क में हैं। वह आईपीएल में गेंदबाजी करेगा या नहीं, हम प्रत्येक दिन के आधार पर इसका फैसला करेंगे। 
 हार्दिक ने 2019 में पीठ की सर्जरी से वापसी के बाद उतनी गेंदबाजी नहीं की है जितनी वह किया करते थे। हालांकि मार्च में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज के दौरान उन्होंने नियमित रूप से गेंदबाजी की थी। लेकिन उन्होंने भारत में आईपीएल के पहले चरण में गेंदबाजी नहीं की और संयुक्त अरब अमीरात चरण में भी गेंदबाजी में उनका इस्तेमाल नहीं किया गया। मुंबई का दूसरा चरण काफी खराब रहा है जिसमें टीम ने चार में से केवल एक मैच जीता है। 
गत चैंपियन टीम अभी शीर्ष चार से बाहर है और 11 मैचों में 10 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है। जयवर्धने ने कहा, ‘यह मैच जीतना काफी अहम था। हम अब उतने ही उत्साहित हैं जितने टूर्नामेंट के शुरू होने के समय पर थे। हमने पिछले मैच में काफी अच्छी चीजें कीं लेकिन अब भी काफी सुधार की जरूरत है। हमें शीर्ष चार में जगह बनाने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलना होगा। 

Desk Team